IPL 2025: शुभमन गिल के हाथों से छिन सकती हैं गुजरात टाइटंस की कप्तानी, मिल सकता हैं इस खिलाड़ी को मौका

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के शुरू होेने में अभी समय हैं, लेकिन निलामी के बाद टीमों के कप्तानों को लेकर कई खबरें सामने आती रहती है। ऐसे में अब टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल के लिए एक खबर है। जी हां आईपीएल 2025 में उन्हें एक बड़ा झटका लग सकता है। खबरों की माने तो गुजरात टाइटंस से उनकी कप्तानी जा सकती है।

मीडिया में आई रिपोर्ट्स के अनुसार गुजरात टाइटंस की फ्रेंचाइजी आईपीएल 2025 सीजन के लिए अब फ्रेंचाइजी के नए कप्तान के तौर पर शुभमन गिल नहीं बल्कि आशीष नेहरा के फेवरेट खिलाड़ी को नियुक्त कर सकती है।

गुजरात टाइटंस के लिए आईपीएल 2024 के सीजन में कप्तानी की जिम्मेदारी शुभमन गिल  ने निभाई थी। लेकिन हाल ही में फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी पोस्ट डाली है। जिसको देखकर लग रहा है कि फ्रेंचाइजी आईपीएल 2025 के सीजन के लिए टीम की कप्तानी शुभमन गिल नहीं राशिद खान को दे सकती है।

pc- sportspagalworld.com