इंटरनट डेस्क। बुधवार को आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद का सामना हुआ। मुंबई की ओर से रियान रिकेल्टन ने शतकीय पारी खेली, जबकि हैदराबाद की ओर से अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने धुआंधार पारी खेली। इसी के साथ अभिषेक शर्मा ने ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा लिया। उन्होंने एक दिन पूर्व ही ऑरेंज कैप पर कब्जा करने वाले वैभव सूर्यवंशी को पछाड़ दिया।
अभिषेक शर्मा
अभिषेक शर्मा ने इस मैच में 24 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली थी। इसी के साथ उन्होंने अब आईपीएल 2026 में खेले गए 9 मैच में 53.12 की औसत के साथ 425 रन बना दिए हैं। अभिषेक 1 शतक के अलावा 3 अर्धशतक अपने नाम कर चुके हैं और वह ऑरेंज कैप के मालिक हैं।
हेनरिक क्लासेन
अभिषेक के बाद हेनरिक क्लासेन दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने इस मैच में 30 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली और अब वह 9 मैच में 59.14 की औसत के साथ 414 रन बनाकर दूसरे नंबर पर आ गए हैं।
वैभव सूर्यवंशी
वहीं, वैभव सूर्यवंशी तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। उन्होंने 9 मैच में 44.44 की औसत के साथ 400 रन बना दिए हैं। उन्होंने अब तक 1 शतक के अलावा 2 अर्धशतक अपने नाम किए हैं। हालांकि अब ऑरेंज कैप से उनका कब्जा हट चुका है। उन्होंने पिछले मैच में ऑरेंज कैप पहनी थी।
pc- espncricinfo.com






