IPL
IPL 2026: बुमराह का विकेट का इंतजार खत्म, पारी की पहली ही गेंद पर साई सुदर्शन को किया आउट
- byShiv
- 21 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के गंेदबाज बुमराह के लिए विकेटों का जो सूखा पिछले पांच मैचों से चला आ रहा था वह आखिरकार गुजरात टाइटंस के खिलाफ खत्म हो गया। इस सीजन के अपने शुरुआती पांच मुकाबलों में बुमराह एक-एक विकेट के लिए तरसते नजर आए थे।
लेकिन अहमदाबाद के मैदान पर गुजरात की पारी की पहली ही गेंद पर बुमराह ने अपनी पुरानी लय हासिल की और टीम को वह विकेट दिलाया जिसका इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे।
पारी की पहली ही गेंद बुमराह ने शानदार लेंथ पर फेंकी जो पड़ने के बाद थोड़ा बाहर की तरफ निकली। साई सुदर्शन ने इसे कवर्स के ऊपर से स्लाइस करने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले के निचले हिस्से पर लगकर हवा में उड़ी। कवर पॉइंट पर तैनात फील्डर कृष भगत ने बिना कोई गलती किए एक आसान सा कैच लपका।
PC- espncricinfo.com






