IPL 2026: एमआई को एक साथ दो झटके, क्विंटन डिकॉक और राज बावा ने छोड़ा टीम का साथ
- byShiv
- 20 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी मुंबई इंडियंस को डबल झटका लगा है। क्विंटन डिकॉक और राज बावा चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं। डिकॉक और राज बावा अपने-अपने घर लौट कर रिहैब प्रक्रिया शुरू करेंगे।
डिकॉक को 29 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से पूर्व बाईं कलाई में चोट आई थी। उसके बाद से डिकॉक मैदान पर नहीं उतर पाए थे। दूसरी ओर राज बावा को पिछले सप्ताह दायें अंगूठे में चोट आई थी। मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी द्वारा जारी स्टेटमेंट में बताया गया कि एमआई की मेडिकल टीम दोनों को जल्द से जल्द फिट होने में सहायता प्रदान करेगी।
2026 में डिकॉक पांच साल के बाद मुंबई इंडियंस टीम में वापस आए थे। दुर्भाग्यवश चोट के कारण इस सीजन वो केवल 3 मैच खेल पाए। तीन मुकाबलों में उन्होंने एक शतकीय पारी सहित 132 रन बनाए थे। दूसरी ओर राज बावा तीन मैच खेलकर सिर्फ 2 विकेट चटका पाए।
PC- network10.in






