IPL 2026: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन को खरीदा केकेआर ने, जाने कितनी मिली...
- byShiv
- 17 Dec, 2025
इंटरनेट डेस्क। अबु धाबी में हुए आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन में बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन पर भी बोली लगी। जानकारी के अनुसार विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर सार्थक रंजन को कोलकाता नाइटराइडर्स ने उनके बेस प्राइस यानी 30 लाख रुपये में खरीदा।
केकेआर के अलावा किसी और फ्रेंचाइजी ने सार्थक को खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। सार्थक रंजन दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। हाल ही में दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 में उन्होंने 58 गेंदों में सेंचुरी लगाई थी।
आईपीएल 2026 में दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से सार्थक रंजन का नाम बढ़ाया गया था। 29 साल के सार्थक लंबे-लंबे छक्के लगाने के साथ-साथ दाएं हाथ से ऑफ स्पिन भी कर लेते हैं। हाल ही में सार्थक ने दिल्ली प्रीमियर लीग में नॉर्थ दिल्ली की ओर से बल्लेबाजी करते हुए नौ मैच में 146.73 के स्ट्राइक रेट से 449 रन बनाए है।
pc- parbhat khabar






