इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2026 का 50वां मैच बेहद खास रहा। लखनऊ सुपर जायंट्स और आरसीबी के बीच हुए इस मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीत दर्ज की। इस मैच में ओपनर मिचेल मार्श ने अपनी एक ही पारी से रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने घरेलू मैदान इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आखिरकार वो जीत हासिल कर ली जिसका उनका इंतजार था। लगातार 6 हार के बाद उनको जीत मिली।
बारिश से प्रभावित इस मैच में लखनऊ ने मिचेल मार्श (111 रन) के शतक के बदौलत 19 ओवर में 3 विकेट खोकर 209 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने भी अच्छी कोशिश की लेकिन 19 ओवर के हो चुके इस मैच में वे 6 विकेट गंवाते हुए 203 रन तक ही सीमित रह गए।
इस मैच में मिचेल मार्श ने आरसीबी के खिलाफ 49 गेंदों में शतक लगा दिया। ये आईपीएल इतिहास में लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से अब तक का सबसे तेज शतक का नया रिकॉर्ड है। मार्श ने 56 गेंदों में 111 रनों की पारी खेली जिसमें 9 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। सबसे तेज शतक के अलावा मिचेल मार्श अब आईपीएल इतिहास के उन ओपनर्स की लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं जिन्होंने इस लीग में ओपनर के तौर पर 1000 रन पूरे किए हैं। मार्श ने ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर सिर्फ 25 पारियों में ये कमाल किया है।
PC- espncricinfo.com






