IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने धमाकेदार जीत के साथ की आईपीएल की शुरूआत, बना डाले कई रिकॉर्ड
- byShiv
- 30 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मैच में जबरदस्त टक्कर देखने को मिली। इस मैच में रेयान रिकल्टन (81) और रोहित शर्मा (78) की तूफानी पारियों के दम पर पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत धमाकेदार जीत के साथ की। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से शिकस्त दी। इसके साथ ही एमआई इंडियन प्रीमियर लीग में 14 साल के बाद सीजन के अपने पहले मुकाबले को जीत हासिल करने में कामयाब हो सकी।
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ इस सीजन के पहले मैच में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को 20 ओवर्स में 221 रनों का टारगेट मिला था। जिसे उसने 19.1 ओवर्स में सिर्फ 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। ये मुंबई की केकेआर के खिलाफ आईपीएल इतिहास में 25वीं जीत थी। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ 25 मुकाबले जीतने वाली पहली टीम बन गई है।
वहीं आईपीएल में सबसे बड़ा टारगेट हासिल करने का रिकॉर्ड भी अब मुंबई इंडियसं के नाम दर्ज हो गया है। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने ही साल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 219 रनों के टारगेट को हासिल किया था। वानखेड़े स्टेडियम में भी ये आईपीएल इतिहास का अभी तक किसी टीम द्वारा हासिल किया गया सबसे बड़ा सफल रन चेज भी बन गया है।
pc- .espncricinfo.com






