IPL
IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने सूर्य कुमार की कप्तानी में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
- byShiv
- 05 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। आईपीएल में सोमवार को पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज रयान रिकल्टन की तूफानी पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को छह विकेट से शिकस्त दी। टॉस हाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 228 रनों का स्कोर खड़ा किया।
इसके जवाब में पांच बार की विजेता मुंबई इंडियंस ने 4 विकेट खोकर 19वें ओवर में 229 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत के साथ सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में मुंबई इंडियंस के नाम नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
आईपीएल के इतिहास में मुंबई का यह सबसे बड़ा रन चेज है। मुंबई इंडियंस द्वारा पीछा किया गया पिछला सबसे बड़ा लक्ष्य इसी सीजन में और इसी मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 221 रन था।
PC- espncricinfo.com






