IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स के नए कप्तान हो सकते हैं रविंद्र जडेजा

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के शुरू होने में अभी समय हैं, लेकिन आईपीएल 2026 की नीलामी हो चुकी हैं और राजस्थान रॉयल्स ने अपने कप्तान संजू सैमसन का ट्रेड कर दिया। संजू सीएसके में चले गए तो इसके बदले राजस्थान को रविंद्र जडेजा और सैम करन मिले। आईपीएल 2026 से पहले अब राजस्थान रॉयल्स को नए कप्तान की तलाश है। 

ऐसे में संजू की कप्तानी के दौरान 2025 सीजन में रियान पराग ने उपकप्तान की जिम्मेदारी संभाली थी। कुछ मैचों में संजू के अनफिट रहने पर उन्हें कप्तानी का भी मौका मिला था। आईपीएल 2026 में राजस्थान की फ्रेंचाइजी के पास कप्तानी के लिए कई विकल्प हैं। 

रियान पराग के साथ ध्रुव जुरेल और यशस्वी जायसवाल जैसे युवा चेहरे हैं। इसके साथ ही रविंद्र जडेजा भी कप्तानी के रेस में हैं। राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर रविंद्र जडेजा को लेकर एक पोस्ट किया है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वह फ्रेंचाइजी के लिए अगले आईपीएल सीजन कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

pc- gnttv.com