इंटरनेट डेस्क। मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच रविवार को खेले गए मुकाबले में शार्दुल ठाकुर (तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी के बाद रेयान रिकल्टन (81) और रोहित शर्मा (78) की तूफानी पारियों के दम पर मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 के अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया।
इस मैच में रोहित शर्मा ने केवल 38 गेंदों में 78 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इस पारी के दम पर रोहित शर्मा ने आरसीबी के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली का एक रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 6 छक्के लगाए। इस पारी के दम पर रोहित शर्मा अब आईपीएल के इतिहास में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं।
रोहित ने केकेआर के खिलाफ कुल 1161 रन बना लिए हैं। इस लिस्ट में अब विराट कोहली दूसरे स्थान पर आ गए हैं। विराट कोहली ने आईपीएल में पंजाब किंग्स के खिलाफ कुल 1159 रन बनाए हैं। विराट कोहली के पास रोहित शर्मा को इस मामले में पीछे छोड़ने के कई मौके आएंगे।
pc- espncricinfo.com






