IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने बदला टीम का कप्तान, जाने कौन संभालेगा जिम्मेदारी
- byShiv
- 19 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का आगाज होने जा रहा है। 28 मार्च से मैच शुरू हो जाएंगे। लेकिन इसके पहले ही सनराइजर्स हैदराबाद ने टीम की कप्तानी को लेकर एक बड़ा कदम उठा लिया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही कप्तान बदल दिया है।
सनराइजर्स हैदराबाद ने अब धाकड़ बल्लेबाज ईशान किशन को टीम की कमान सौंपी है। वहीं अभिषेक शर्मा को उपकप्तान बनाया गया है। सनराइजर्स हैदराबाद ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी कि चोट से उबरने के कारण पैट कमिंस कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे। जब तक वह ठीक नहीं हो जाते, ईशान किशन कप्तान और अभिषेक शर्मा उप कप्तान रहेंगे।
पैट कमिंस टीम से जुड़ते ही फिर से कप्तानी की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले लेंगे। आपको बता दें कि किशन के नाम आईपीएल के के 119 मैचों की 112 पारियों में 2998 रन बना चुके हैं।
pc- khabargaon.com






