IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी बने रिकॉर्ड ब्रेक करने वाली मशीन, क्रिस गेल और आंद्रे रसेल को छोड़ा पीछे

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल में वैभव सूर्यवंशी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी की और 10 गगनचुंबी छक्के लगाए। इसी के साथ उन्होंने मौजूदा सीजन में अपने 53 छक्के पूरे किए। वह आईपीएल इतिहास में एक सीजन में 50 छक्के लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज तो बने ही, वहीं उन्होंने एक आईपीएल सीजन में सबसे तेज 50 छक्कों का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल और आंद्रे रसेल को पीछे छोड़ा।

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 13 पारियों में ही अपने 53 छक्के पूरे कर लिए हैं। अगर वह 6 छक्के बचे हुए सीजन में और लगाते हैं तो क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ देंगे। क्रिस गेल ने 2012 में 59 छक्के लगाए थे। वह एक सीजन में 50 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बने, उन्होंने सबसे कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल की। 

साथ ही सबसे तेज (सबसे कम गेंदों के लिहाज से) भी यह कारनामा वैभव के नाम दर्ज हुआ। वैभव ने रसेल का 7 साल पुराना और गेल का 14 साल व 13 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।

PC- news18