IPL 2026: विराट कोहली ने रचा इतिहास, कर डाला ये बड़ा कारनामा

इंटरनेट डेस्क। आरसीबी में शुक्रवार को आईपीएल में गुजरात टाइटंस को हराया। इस मैच में विराट कोहली (81) और देवदत्त पडिक्कल (55) के अर्धशतकों के दम पर आरसीबी ने साई सुदर्शन के शतक पर पानी फेर दिया। इस मैच में  गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा।

सुदर्शन की 100 रनों की शतकीय पारी के दमपर गुजरात 205 रन बनाने में सफल् रही। विराट कोहली (81) ने अपनी इस पारी में आठ चौके और चार छक्के लगाए। इस पारी के दौरान उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज करवाया। उन्होंने आईपीएल में अपने आठ सौ चौके पूरे किए।

इसके साथ ही वह आईपीएल में आठ सौ चौके लगाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। विराट कोहली ने अब तक 274 मैचों 807 चौके लगाए हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन का नाम है। उन्होंने आईपीएल में 222 मैचों में 768 चौके लगाए थे। डेविड वार्नर 663 चौके के साथ तीसरे, रोहित शर्मा 276 मैचों में 653 चौके लगाकर चौथे और अजिंक्य रहाणे 205 मैचों में 522 चौके लगाकर इस लिस्ट मे पांचवें स्थान पर हैं।

pc- espncricinfo.com