IPL 2026: विराट कोहली ने रचा इतिहास, आईपीएल में यह कारनामा करने वाले बने पहले...

इंटरनेट डेेस्क। भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बार फिर से आईपीएल में इतिहास रच दिया है, उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में आईपीएल के इतिहास में 9000 रन पूरे किए। वह ये उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

आईपीएल के अपने 275वें मैच में कोहली को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए सिर्फ 11 रन की जरूरत थी, जिसे उन्होंने आरसीबी की पारी के छठे ओवर की आखिरी गेंद पर सिंगल लेकर पूरा किया। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने  अपने नौ हजार रन 6732 गेंदों  में पूरे किए। विराट कोहली के आईपीएल में अब 9012 रन हो गए हैं।  दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली ने नाबाद 23 रन की पारी खेली। आरसीबी ने ये मुकाबला नौ विकेट से अपने नाम किया।

आईपीएल में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं। रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल कॅरियर में 7183 रन बना लिए हैं। पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन 222 मैचों में 6769 रन बनाकर इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। 

pc- espncricinfo.com