IPL: 2027: दिल्ली कैपिटल्स को मिला नया गेंदबाजी कोच, गांगुली और युवराज सिंह की पहले ही हो चुकी एंट्री
- byShiv
- 17 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2027 के शुरू होेने में अभी समय बाकी है, लेकिन उसके पहले कुछ ना कुछ टीमों में चलता रहता है। अब खबर हैं की श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज चामिंडा वास दिल्ली कैपिटल्स के नए गेंदबाजी कोच बन गए हैं। इससे पहले दिल्ली फ्रेंचाइजी सौरव गांगुली को हेड कोच और युवराज सिंह को बल्लेबाजी कोच नियुक्त कर चुकी है।
आईपीएल 2027 से पूर्व डीसी फ्रेंचाइजी ने पुराने कोचिंग स्टाफ को हटा दिया था, जिसके बाद अब तक तीन दिग्गज खिलाड़ी कोचिंग स्टाफ में शामिल किए जा चुके हैं। चामिंडा वास बतौर खिलाड़ी 3 सीजन आईपीएल में खेले थे। कोचिंग के अनुभव की बात करें तो वास पहले कई बार श्रीलंका की मेंस नेशनल क्रिकेट टीम के साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने न्यूजीलैंड और आयरलैंड के साथ बतौर सलाहकार भी काम किया है।
चामिंडा कोचिंग के क्षेत्र में नए नहीं हैं, नेशनल क्रिकेट टीमों के अलावा उन्होंने कई फ्रेंचाइजी टीमों के साथ मिलकर काम किया है। इसलिए दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों को इस बार श्रीलंका के महान तेज गेंदबाज के अनुभव से काफी कुछ सीखने को मिल सकता है।
PC- NEWS18






