IPL 2027: पंजाब किंग्स की बढ़ी मुश्किले, और दो दिग्गजों ने छोड़ा टीम का साथ
- byShiv
- 08 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। आईपीएल का नया सीजन शुरू होने में अभी बहुत समय बाकी हैं, लेकिन उसके पहले पंजाब किंग्स की मुश्किलें बढ़ गई है, कोचिंग स्टाफ से 2 और लोग फ्रेंचाइजी का साथ छोड़ चले गए हैं, क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार ब्रैड हैडिन और जेम्स होप्स ने पंजाब किंग्स मैनेजमेंट को बता दिया है कि वह अब अगले साला टीम के साथ नहीं रहेंगे।
ब्रैड हैडिन और जेम्स होप्स ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, हैडिन पंजाब किंग्स टीम के फील्डिंग कोच और होप्स तेज गेंदबाजी कोच थे, रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि इन दोनों ने हाल ही में पंजाब किंग्स मैनेजमेंट को इसकी जानकारी दी और फ्रेंचाइजी ने उनके रिप्लेसमेंट की तलाश शुरू कर दी है।
बता दें कि इसी साल आईपीएल खत्म होने के बाद साईराज बहुतुले ने भी टीम का साथ छोड़ दिया था, जो अब भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाजी कोच के रूप में काम कर रहे हैं। बहुतुले सुनील जोशी की जगह पंजाब टीम में आए थे। अब कोचिंग स्टाफ से 3 लोगों के चले जाने से टीम की मुश्किलें बढ़ गई है।
pc- financialexpress.com






