IPL Auction 2025: आईपीएल ऑक्शन के सबसे महंगे खिलाड़ियों का जान ले आप भी नाम, टॉप 5 में हैं इतने भारतीय
- byShiv
- 26 Nov, 2024

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल 2025 का ऑक्शन हो चुका हैं, सभी टीमें अब पूरी हो चुकी है। इस ऑक्शन के इतिहास में सबसे ज्यादा कीमत पर बिकने वाले खिलाड़ियों की अगर हम बात करें तो ये लिस्ट बहुत बड़ी है। बता दें की महंगे खिलाड़ियों में आईपीएल में अब भारतीय खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला है। आईपीएल 2024 के सीजन तक के टॉप 10 खिलाड़ियों में सिर्फ दो ही खिलाड़ी भारतीय थे, लेकिन अब इस लिस्ट में 5 खिलाड़ी शामिल है।
इतना ही नहीं, आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी भी अब भारतीय ही हैं। टॉप पर ही नहीं, बल्कि नंबर दो पर भी भारतीय खिलाड़ी का ही नाम आता है। आईपीएल ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों में ऋषभ पंत शीर्ष पर हैं, जिनको लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2025 के मेगा ऑक्शन में 27 करोड़ रुपये में खरीदा है।
ऑक्शन में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट
1. ऋषभ पंत - 27 करोड़ - लखनऊ सुपर जायंट्स
2.श्रेयस अय्यर - 26.75 करोड़ - पंजाब किंग्स
3. मिचेल स्टार्क - 24.75 करोड़ - कोलकाता नाइट राइडर्स
4.वेंकटेश अय्यर - 23.75 करोड़ - कोलकाता नाइट राइडर्स
5.पैट कमिंस - 20.50 करोड़ - सनराइजर्स हैदराबाद
pc- cricketaddictor.com