Iran-US Conflict: पुतिन ने अराघची से मुलाकात के बाद कहा, रूस हर वो काम करेगा जो ईरान और इस इलाके के दूसरे देशों के हित में हो

इंटरनेट डेस्क। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के बीच सोमवार को मुलाकात हुई। इस मुलाकात में पुतिन ने ईरान को पूरा समर्थन देने का वादा किया। उन्होंने कहा कि रूस हर वो काम करेगा जो ईरान और इस इलाके के दूसरे देशों के हित में हो। यह मुलाकात ऐसे वक्त हुई है जब ईरान अमेरिका के साथ जंग लड़ रहा है और इस्लामाबाद में शांति वार्ता पर कोई बात नहीं बनी। 

सोमवार को पहुंचे थे
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ईरान के विदेश मंत्री अराघची रूस पहुंचे और उन्होंने सीधे रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की, यह बहुत अहम है क्योंकि आमतौर पर विदेश मंत्री किसी देश के विदेश मंत्री से मिलते हैं, राष्ट्रपति से नहीं। लेकिन पुतिन ने खुद उनसे मिलने का वक्त दिया जो दिखाता है कि रूस इस मुलाकात को कितनी अहमियत दे रहा है।

पुतिन ने क्या बताया
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राष्ट्रपति पुतिन ने बताया कि उन्हें ईरान के सुप्रीम लीडर यानी सर्वाेच्च नेता मोजतबा खामेनेई की तरफ से एक खास संदेश मिला है। पुतिन ने अराघची से कहा कि वो वापस जाकर सुप्रीम लीडर को उनकी शुभकामनाएं और अच्छे स्वास्थ्य की दुआएं पहुंचाएं। यह एक कूटनीतिक तरीका है जिसमें दो देशों के सबसे बड़े नेता एक दूसरे तक अपनी बात पहुंचाते हैं। इससे साफ है कि दोनों देशों के बीच सबसे ऊंचे स्तर पर बातचीत हो रही है। इसके साथ ही राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि रूस को उम्मीद है कि ईरान की जनता इस मुश्किल दौर से निकल जाएगी और शांति कायम होगी। इसके बाद पुतिन ने सबसे बड़ी बात कही, उन्होंने कहा कि रूस हर वो काम करेगा जो ईरान के हित में हो और इस पूरे इलाके के दूसरे देशों के हित में हो।

pc- aaj tak, sputniknews.in, BBC