Iran Iseal US War: सर्वदलीय बैठक में सरकार ने बताया पेट्रोल डीजल की कोई कमी नहीं, स्ट्रेट ऑफ हॉर्माेज की स्थिति पर भी हुई चर्चा
- byShiv
- 26 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। मिडिल ईस्ट के बिगड़े हालातों को लेकर करीब डेढ़ घंटे चली ऑल पार्टी मीटिंग में पेट्रोलियम मंत्री और विदेश मंत्री ने विपक्ष के सवालों के जवाब दिए। सरकार ने बताया किसी तरह की पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की कोई कमी नहीं है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। बैठक में स्ट्रेट ऑफ हॉर्माेज की स्थिति पर भी चर्चा हुई, जिसे लेकर वैश्विक स्तर पर चिंता बनी हुई है, सरकार ने बताया कि अभी तक हमारे 4 शिप्स वहां से निकल चुके हैं और कुछ और जल्दी निकलेंगे। ये हमारे लिए बड़ी बात है।

कोविड से जुड़े बयान पर चिंता जताई
विपक्ष ने बैठक में प्रधानमंत्री की ओर से संसद में दिए गए कोविड से जुड़े बयान पर भी चिंता जताई। विपक्ष का कहना था कि इस तरह के बयान से देश में पैनिक के हालात बन सकते हैं, इस पर सरकार ने जवाब दिया कि ऐसा नहीं है, लेकिन अगर कहीं ऐसा है तो हम उसको देख रहे हैं। इस बीच सरकार की ओर से यह भी बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ बातचीत हुई है। इस बातचीत में भारत की स्पष्ट नीति दोहराई गई और प्रधानमंत्री ने कहा, हमको वॉर नहीं चाहिए, यह संदेश वैश्विक मंच पर भारत की शांति और संतुलन की नीति को स्पष्ट करता है।

विपक्ष सरकार के साथ
इस मौके पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, सरकार ने डीटेल में बातचीत की. पश्चिम एशिया में जो दिक्कत है उसके बारे में बताया। सभी पार्टी के नेताओं को धन्यवाद देना चाहता हूं कि सभी नेताओं ने पार्टिसिपेट किया, सभी नेताओं ने अपनी-अपनी चिंताएं व्यक्त की। भारत को किस तरह से प्रभाव पड़ेगा, इस पर सवाल किया जिसका सरकार ने जवाब दिया। संकट की इस घड़ी में विपक्ष के सभी नेता एकजुट रहेंगे और साथ देंगे ऐसा विपक्ष के नेताओं ने जवाब दिया।
pc- navjivanindia.com, india today, northeastlivetv.com,





