Iran-US Conflict: संघर्ष विराम पर भारत की पहली प्रतिक्रिया, आशा करते हैं इससे पश्चिम एशिया में स्थायी शांति होगी
- byShiv
- 08 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। ईरान-अमेरिका के बीच हुए युद्धविराम पर भारत सरकार की पहली प्रतिक्रिया सामने आ चुकी है। विदेश मंत्रालय ने इस फैसले का स्वागत किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम उस संघर्ष-विराम का स्वागत करते हैं, जिस पर सहमति बनी है। आशा करते हैं कि इससे पश्चिम एशिया में स्थायी शांति स्थापित होगी।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो भारत की और कहा गया हैं कि हमें उम्मीद है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर आवागमन की निर्बाध स्वतंत्रता और वैश्विक व्यापार का प्रवाह बना रहेगा। 40 दिन से जारी मिडिल ईस्ट संकट के बीच जिस तरह से युद्धविराम का फैसला लिया गया उस पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने अहम टिप्पणी की है।
विदेश मंत्रालय ने आगे कहा कि इस संघर्ष के कारण लोगों को पहले ही भारी कष्ट उठाना पड़ा है। इससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और व्यापार नेटवर्क भी बाधित हुए हैं। ईरान अमेरिका के बीच हुए युद्धविराम से हमें उम्मीद है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर नौवहन की अबाधित स्वतंत्रता और वैश्विक वाणिज्य का प्रवाह जारी रहेगा।
pc- britannica.com






