Iran-US Conflict: ईरान की अमेरिका को धमकी, फारस की खाड़ी में दोबारा प्रवेश किया तो कर देंगे तबाह
- byShiv
- 09 May, 2026
इंटरेनट डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध रूकने को कोई संकेत तो नहीं मिल रहे हैं, क्यों की ईरान ने एक बार फिर से अमेरिका को होर्मुज जलडमरूमध्य से दूर रहने की चेतावनी दी है। यह धमकी हाल में हुई झड़पों के बाद आई है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी तेहरान पर पलटवार करते हुए जल्द डील करने को कहा है।
ईरान की अमेरिका को धमकी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो होर्मुज जलडमरूमध्य में ताजा झड़प के बाद अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। ईरान ने ताजा धमकी दी है कि अगर अमेरिका ने फारस की खाड़ी में दोबारा प्रवेश करने की कोशिश की तो उसे तबाह कर दिया जाएगा। ईरान की धमकी के बाद इस क्षेत्र में फिर से संघर्ष शुरू करने की संभावना तेज हो गई है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ईरान के खिलाफ प्रोजेक्ट फ्रीडम को फिर से शुरू करने की धमकी दी है।
ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दी
सरकारी समाचार एजेंसी तस्नीम न्यूज से एक ईरानी सैन्य सूत्र ने ईरानी तेल टैंकरों पर अमेरिका के हमले को युद्धविराम का उल्लंघन और आतंकवाद बताया। सूत्र ने आगे कहा कि फिलहाल इस क्षेत्र में कोई झड़प नहीं हो रही है, लेकिन अमेरिकी ने फारस की खाड़ी में दोबारा घुसने की कोशिश की तो उसे निर्णायक जवाब मिलेगा। इस बीच ट्रंप ने ईरान को ताजा धमकी दी है। ट्रंप ने ईरान को जल्द डील पर हस्ताक्षर करने को कहा और चेतावनी दी कि अगर सब कुछ साइन नहीं हो पाता है तो हम कोई दूसरा रास्ता अपनाएंगे। अगर चीजें ठीक से नहीं हो पाती हैं तो हम प्रोजेक्ट फ्रीडम पर वापस जा सकते हैं।
pc- mathrubhumi.com






