Iran-US: होर्मुज से निकला भारतीय ध्वज लगा जहाज, 34 अन्य जहाजों को मिल सकती हैं जल्द ही...
- byShiv
- 16 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौते के बाद भारत के लिए उम्मीद की एक नई किरण जगी है। जी हां युद्ध प्रभावित होर्मुज में फंसे भारत के कई जहाजों के बाहर निकलने का रास्ता साफ हो गया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस समझौते की घोषणा के बाद भारतीय ध्वज वाला एलएनजी जहाज दिशा तीन महीने से अधिक समय बाद युद्ध प्रभावित होर्मुज जलडमरूमध्य क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकलने वाला पहला भारतीय जहाज बन गया है। यह जहाज 18 जून को भारत पहुंचेगा।
होर्मुज से निकला पहला जहाज
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दिशा के निकलने के बाद अब बाकी 34 जहाजों को लेकर भी उम्मीद पक्की हो गई है। जल्द ही फारस की खाड़ी में फंसे 34 अन्य जहाजों को भी हरी झंडी मिल सकती है। इस तरह तेल और गैस के जहाजों के भारत पहुंचने से मुश्किलें कम हो जाएंगी और पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत से भी निजात मिल जाएगी।
थोड़ा समय लगेगा
खबरों की माने तो दोनों देशों के बीच शांति समझौता पक्का होने के बाद रिपोर्ट के मुताबिक फारस की खाड़ी में फंसे कम से कम 16 जहाजों में उर्वरक हैं। जानकारों का कहना है कि तेल और गैस को लेकर राहत मिलने में थोड़ा वक्त लगेगा। इसकी वजह है कि अमेरिका और ईरान के हमलों में कई संयंत्र तबाह हो गए हैं। जैसे कि कतल का रास लफ्फान को फिर से ठीक से काम करने में थोड़ा सा वक्त लग जाएगा। भारत का कतर के रास लफ्फान ने दीर्घकालिक समझौता है। भारत बड़ी मात्रा में गैस यहां से खरीदता है।
pc- ndtv ind






