Iran-US: मोजतबा खामेनेई ने हिज्बुल्लाह लड़ाकों को दिया खुला समर्थन, जिहाद और प्रतिरोध के अलावा कोई रास्ता नहीं
- byShiv
- 27 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। ईरान और अमेरिका युद्ध के बीच में ईरान के सर्वाेच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने सोमवार को हिज्बुल्लाह के लड़ाकों को खुला समर्थन दे दिया और बड़ा बयान दिया, उन्होंने कहा कि ईरान हिज्बुल्लाह के लड़ाकों की रक्षा को अपनी रणनीतिक जिम्मेदारी मानता है। साथ ही उन्होंने लेबनान के खिलाफ इजरायल की सैन्य कार्रवाई को पूरी तरह और बिना किसी शर्त के खत्म करने की मांग की।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो खामेनेई ने यह बयान हिज्बुल्लाह के महासचिव शेख नईम कासिम और संगठन के लड़ाकों की ओर से भेजे गए समर्थन पत्र के जवाब में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिया। उन्होंने हिज्बुल्लाह के धैर्य, गरिमा और बलिदान के लिए तारीफ की और संगठन को इजरायल के खिलाफ प्रतिरोध के मोर्चे पर एक अडिग चट्टान करार दिया।
मोजतबा खामेनेई ने कहा कि ईरान हिज्बुल्लाह की रक्षा और लेबनान की क्षेत्रीय अखंडता को अपनी रणनीतिक जिम्मेदारी मानता है, उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ चल रहे थोपे गए युद्ध को खत्म करने के लिए किसी भी समझौते में लेबनान के खिलाफ इजरायल की आक्रामक कार्रवाई को पूरी तरह समाप्त करना शामिल होना चाहिए।
pc- aaj tak






