Iran-US War: ईरान-अमेरिका के बीच 60 दिनों का प्रारंभिक समझौता मसौदा तैयार, ट्रंप की मंजूरी बाकी

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बरकरार हैं। इस बीच एक बड़ी खरब यह हैं की अमेरिकी मीडिया एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका और ईरान 60 दिनों के प्रारंभिक समझौता मसौदे पर सहमत हो गए हैं। अब इस समझौते को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और ईरान के सुप्रीम लीडर की औपचारिक मंजूरी का इंतजार है।

रिपोर्ट के अनुसार, समझौते का उद्देश्य दोनों देशों के बीच जारी तनाव कम करना और औपचारिक वार्ता का रास्ता खोलना है। इसमें तत्काल युद्धविराम, होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए खोलना और ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत शुरू करना शामिल है।

खबरों की माने तो अमेरिकी अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश शर्तों पर सहमति बन चुकी है, लेकिन ट्रंप अंतिम मसौदे की समीक्षा के लिए कुछ दिन और चाहते हैं। वहीं ईरानी अधिकारियों ने संकेत दिया है कि उन्हें आवश्यक मंजूरी मिल चुकी है और वे हस्ताक्षर के लिए तैयार हैं।

pc- hindustan