इंटरनेट डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच जारी युद्ध में शांति की कोशिशे जारी है। ईरान-अमेरिका ने शांति वार्ता की कोशिश भी की हैं लेकिन परिणाम सामने नहीं आ सके है। इस बीच, अब संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने अमेरिका-ईरान वार्ता के ठप होने के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने का आग्रह किया है। बता दें, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया का सबसे अहम समुद्री मार्ग है।
यहां से दुनिया का करीब 20 प्रतिशत तेल गुजरता है। इस रास्ते पर नियंत्रण होने से तेल की सप्लाई पर बड़ा असर पड़ता है। डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट खुलवाने के लिए ईरान को कई बार चेतावनी भी दी है, लेकिन ईरान ने अभी तक इसे पूरी तरह नहीं खोला है।
वहीं, संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने, जहाजों को गुजरने देने, किसी तरह का टोल न लेने और बिना किसी भेदभाव के व्यापार फिर से शुरू करने का आग्रह किया है। इस बीच ईरान ने अमेरिका के सामने एक अहम प्रस्ताव रखा है। ईरान ने कहा कि वह स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को जहाजों की आवाजाही के लिए खोलने को तैयार है, लेकिन इसके बदले अमेरिका को उस पर लगी आर्थिक पाबंदियां हटानी होंगी।
pc-aaj tak






