Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, जब चाहूं, जंग खत्म कर दूंगा

इंटरनेट डेस्क। ईरान इजरायल और अमेरिका का युद्ध कब समाप्त होगा अभी कहना संभव नहीं है। लेकिन इस युद्ध पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है और कहा है कि ईरान के खिलाफ चल रहा युद्ध जल्द समाप्त हो सकता है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि ईरान में अब “निशाना बनाने के लिए लगभग कुछ भी नहीं बचा है”, इसलिए संघर्ष जल्दी खत्म होने की संभावना है।

दिए ये संकेत
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बातचीत में ट्रंप ने संकेत दिया कि अमेरिकी और सहयोगी सेनाओं के लगातार हमलों के बाद ईरान की कई सैन्य क्षमताओं को गंभीर नुकसान पहुंचा है। उन्होंने ये भी कहा है कि जब चाहूं, जंग खत्म कर दूंगा। ट्रंप के अनुसार, हालिया अभियानों में ईरान के कई महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों, मिसाइल लॉन्चर और सैन्य ढांचे को निशाना बनाया गया है। ट्रंप ने कहा कि मौजूदा हालात को देखते हुए युद्ध जल्द समाप्त हो सकता है क्योंकि अमेरिका और उसके सहयोगियों ने अपने प्रमुख सैन्य लक्ष्यों को काफी हद तक पूरा कर लिया है।

तनाव अब भी जारी
खबरों की माने तो हालांकि, इस संघर्ष के दौरान इजरायल और ईरान के बीच मिसाइल और ड्रोन हमले लगातार जारी रहे हैं। वहीं खाड़ी क्षेत्र के कई देशों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बता दें कि एक दिन पहले भी अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा था कि यह ट्रंप पर निर्भर करता है कि युद्ध कब तक चलेगा। उन्होंने कहा था, “युद्ध की शुरुआत है, बीच में है या अंत, इसका फैसला ट्रंप करेंगे।

pc- newsonair.gov.in