Iran War: हमले में गंभीर घायल मोजतबा खामेनेई, पैर कटा, चेहरा और हाथ जले, हो सकती हैं प्लास्टिक सर्जरी
- byShiv
- 24 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद अब देश की कमान उनके बेटे मोजतबा खामेनेई के हाथ में है। हालांकि, अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद से मोजतबा एक बार भी सामने नहीं आए है। लेकिन अब खबर है कि वो हमलों में इस कदर जख्मी हो गए हैं कि करीब दो महीने बाद भी उनका इलाज जारी है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो 28 फरवरी को अमेरिकी और इजरायली सेना ने अयातुल्ला अली खामेनेई के परिसर पर बमबारी की थी। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मोजतबा खामेनेई एयर स्ट्राइक में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, फिलहाल वो छिपकर अपना इलाज करा रहे हैं।
पहले खबर आई थी कि मोजतबा का एक पैर काटना पड़ा है।अब रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उनके एक पैर का तीन बार ऑपरेशन हो चुका है। उन्हें आर्टिफिशियल पैर लगाया जाना बाकी है। रिपोर्ट की मानें तो मोजतबा खामेनेई के चेहरे और होंठ भी गंभीर रूप से जल गए हैं, जिससे उन्हें बोलने में काफी मुश्किल हो रही है। उनके हाथ की भी सर्जरी हुई है।
pc- aaj tak






