Iran War: पीएम मोदी ने आज बुलाई देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मीटिंग, मीडिल ईस्ट को लेकर होने वाला हैं कुछ...
- byShiv
- 27 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। पश्चिम एशिया में जारी तनावपूर्ण हालात के मद्देनजर केंद्र सरकार ने दो दिन पूर्व सर्वदलीय बैठक बुलाई थी और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम 6.30 बजे देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मीटिंग बुलाई है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मिडिल ईस्ट जंग के संभावित प्रभावों को लेकर राज्यों की तैयारियों और आगे की प्लानिंग की समीक्षा करना है।

बैठक में इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बैठक में सुरक्षा, सप्लाई चेन, ऊर्जा जरूरतों और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। केंद्र और राज्यों के बीच समन्वय को मजबूत बनाने पर भी विशेष जोर रहेगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी तरीके से निपटा जा सके। जिन राज्यों में चुनाव होने वाले हैं वहां के मुख्यमंत्री आचार संहिता के कारण इस बैठक में शामिल नहीं होंगे। चुनाव वाले राज्यों के मुख्य सचिवों के लिए एक अलग बैठक आयोजित की जाएगी।

कंट्रोल में है पेट्रोलियम और एलपीजी सप्लाईः केंद्र सरकार
दो दिन पूर्व केंद्र बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में भी सरकार ने कहा था और अब सरकार बार-बार कह रही है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी की सप्लाई की स्थिति पूरी तरह से सुरक्षित और कंट्रोल में है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव को लेकर बुधवार (25 मार्च 2026) को सरकार ने संसद भवन में सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, मैंने विपक्ष और सरकार की तरफ से दिए गए सभी सुझावों को डिटेल में सुना है। सभी सवाल और सभी कन्फ्यूजन, जो कुछ भी था, सरकार ने उन सभी को साफ-साफ समझाया और विपक्ष ने मीटिंग के आखिर में कहा, जो बहुत जरूरी है कि वे इस ऑल पार्टी मीटिंग को बुलाने के लिए सरकार को धन्यवाद देते हैं।
pc-economictimes.indiatimes.com, dailypioneer.com,jansansadnews.in






