ईरान के सुरक्षा प्रमुख की ट्रंप को चेतावनी, खामेनेई की हत्या की चुकानी पड़ेगी कीमत

इंटरनेट डेस्क। इजरायल और अमेरिकी हमले में मारे गए ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद भी अमेरिका-इजरायल के तेहरान पर लगातार हमले जारी हैं। इसी बीच ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी ने कसम खाई है कि तेहरान हमारे नेता के खून का बदला लेगा और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी दी है कि ईरान के सर्वाेच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की उन्हें कीमत चुकानी पड़ेगी। 

ईरान ट्रंप को नहीं छोड़ेगा- लारीजानी 
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मिडिल ईस्ट में अमेरिका-ईरान-इजरायल युद्ध के तेज होने के बीच लारीजानी की टिप्पणियों पर ट्रंप ने तुरंत और तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्हें कोई परवाह नहीं है, ईरानी सरकारी टेलीविजन से बात करते हुए खामेनेई के सलाहकार रहे लारीजानीने कहा कि ईरान ट्रंप को नहीं छोड़ेगा। 
ईरान को लेकर दिए ट्रंप के बयान पर लारीजानी ने चेतावनी देते हुए कहा कि ये जंग जल्दी खत्म नहीं होगी। उन्होंने कहा कि ट्रंप को वेनेजुएला में जो अनुभव मिला और उन्हें वो पसंद आया इसलिए उन्हें लगा कि वे ईरान में भी ऐसा ही कर सकते हैं लेकिन अब वे बुरी तरह फंस गए हैं, हम उसे नहीं छोड़ेंगे। उसे अपने किए की सज़ा भुगतनी ही होगी।

pc- ANI news