Israel: नेतन्याहू को प्रोस्टेट कैंसर, ईरान युद्ध के कारण दो महीने तक रिपोर्ट नहीं आने दी बाहर, चुपचाप करवा लिया इलाज
- byShiv
- 25 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को अपनी सालाना मेडिकल जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जो बड़ी ही चौकाने वाली थी। उन्होंने बताया कि उन्हें प्रोस्टेट कैंसर हो गया था। 76 वर्षीय नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने इस रिपोर्ट को दो महीने तक जारी नहीं होने दिया, ताकि ईरान इसका इस्तेमाल प्रोपेगैंडा के तौर पर न कर सके।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो नेतन्याहू दिसंबर 2024 में प्रोस्टेट बढ़ने की समस्या के कारण सर्जरी करा चुके थे, जिसकी जानकारी उस समय प्रधानमंत्री कार्यालय ने सार्वजनिक रूप से दी थी। सर्जरी के बाद की जांच में डॉक्टरों को उनके प्रोस्टेट में एक सेंटीमीटर से भी छोटा घातक ट्यूमर मिला। यह उनके जीवन में पहली बार कैंसर का पता चला था।
पीएम ऑफिस ने की पुष्टि
प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया पर दो डॉक्टरों के पत्र भी जारी किए। पत्र के अनुसार, यह बहुत छोटे घाव का शुरुआती पता लगाना है, जिसमें कोई मेटास्टेसिस नहीं है। नेतन्याहू ने बताया कि कैंसर का पता लगने के कई महीने बाद उन्होंने टारगेटेड रेडिएशन थेरेपी शुरू की। एक इजरायली सूत्र के अनुसार, करीब ढाई महीने पहले रेडिएशन थेरेपी शुरू हुई थी, जिसे हाल ही में पूरा कर लिया गया है। नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने लक्षित रेडिएशन थेरेपी का फैसला किया और वह जगह पूरी तरह गायब हो गई है। सोशल मीडिया पर जारी बयान में प्रधानमंत्री ने लिखा कि भगवान का शुक्र है, मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं।
pc- india tv hindi






