Jagannath Temple: जगन्नाथ मंदिर के शिखर पर नजर आया पक्षियों का झुंड, किसी प्राकृतिक आपदा का हैं संकेत! देखें आप भी वीडियो

इंटरनेट डेस्क। उड़ीसा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर के बारे में तो आपको पता ही होगा। यह एक सिर्फ धार्मिक स्थल ही नहीं है, बल्कि आस्था व रहस्यों का भी एक महत्वपूर्ण केंद्र है। मंदिर से जुड़े कई ऐसे रहस्य हैं जो कि आज भी लोगों को अचंभित करते हैं। खबरों की माने तो जगन्नाथ मंदिर में घटने वाली घटनाएं भविष्य का इशारा देती हैं जिसके बारे में भविष्य मालिका नामक पुस्तक में लिखा हुआ है।

भविष्य मालिका में लिखी हैं कई बातें
भविष्य मालिका में कलियुग के अंत, कल्कि अवतार और प्राकृतिक आपदाओं से जुड़ी कई भविष्यवाणियां की गई हैं, यह सभी भविष्यवाणियां जगन्नाथ पुरी मंदिर से जुड़ी हुई हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें जगन्नाथ पुरी मंदिर के शिखर पर पक्षियां का झुंड उड़ता हुआ नजर आ रहा है जिसकी वजह से एक बार फिर यह मंदिर चर्चा में है।

जगन्नाथ मंदिर के ऊपर नहीं उड़ते पक्षी
जानकारी के अनुसार जगन्नाथ पुरी मंदिर के कई रहस्य हैं और उन्हीं में से एक है कि इस मंदिर की गुंबद के ऊपर से पक्षी नहीं उड़ते। यहां तक कि किसी विमान को भी मंदिर के ऊपर से उड़ने की इजाजत नहीं है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो ने लोगों को परेशान कर दिया है। क्योंकि भविष्य मालिका की भविष्यवाणी के अनुसार मंदिर के शिखर पर बार-बार पक्षियों का दिखना या मंदिर की गुंबद के ऊपर पक्षियों का उड़ना किसी प्राकृतिक आपदा का संकेत है।

ये भी हैं भविष्यवाणी में
भविष्य मालिका की भविष्यवाणी के अनुसार जब कलियुग का अंत नजदीक आएगा तब जगन्नाथ मंदिर के परिसर में आधी रात को चोरी होगी, शिखर से पत्थर गिरेंगे और मंदिर के स्तंभ पर गिद्ध बैठ जाएगा, इसके अलावा भविष्य मालिका के मुताबिक मंदिर के ऊपर से किसी पक्षी का उड़ना किसी अपशकुन घटना का संकेत है।

pc- webdunia