Jailer 2: रजनीकांत की जेलर 2 ने तोड़ा धुरंधर का रिकॉर्ड, 4 दिनों में ही कमाई 400 करोड़ के पार
- byShiv
- 19 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। साउथ में सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्मों का एक अलग ही क्रेज है। रजनीकांत 75 साल की उम्र में भी कई बड़े सितारों को मात दे रहे हैं, हाल ही में आई उनकी फिल्म जेलर 2 भी धमाकेदार मूड में है, कमाई के मामले में ये फिल्म इस साल साउथ सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म साबित हो रही है।
रजनीकांत ने पहले वीकेंड में ही बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म धुरंधर द रिवेंज का रिकॉर्ड तोड़ डाला है। सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने रिलीज के महज 4 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। रविवार को फिल्म की कमाई में अच्छा उछाल देखने को मिला, नेल्सन दिलीपकुमार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने अब तक दुनियाभर में करीब 424.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
सैकनिल्क की रिपोर्ट अनुसार, जेलर 2 ने अपने चौथे दिन यानी रविवार, इंडिया में 55.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 199.90 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं ग्रॉस कलेक्शन 234.25 करोड़ रुपये है, जबकि विदेशों से इसने करीब 190 करोड़ रुपये कमाए हैं, इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 424.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
pc- aaj tak






