Jaipur: जल्द ही शुरू होने वाला हैं मेट्रो फेज-2 का कार्य, 918 करोड़ से अधिक की लागत के कार्यों को मिली मंजूरी

इंटरनेट डेस्क। जयपुर में मेट्रो फेज-2 का कार्य जल्द शुरू होगा यह सुनते हुए बहुत समय हो गया है। लेकिन अब फिर से खबर हैं की जयपुर में सार्वजनिक परिवहन की जीवन रेखा जयपुर मेट्रो फेज-2 का कार्य जल्द शुरू होने वाला है। जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पारेशन लिमिटेड ने एलिवेटेड वायाडक्ट और 10 एलिवेटेड स्टेशन के डिजाइन एवं निर्माण कार्य के लिए 918.04 करोड़ से अधिक की लागत के कार्यों के लिए एलओए (स्वीकृति पत्र) जारी कर इसके संकेत दे दिए हैं।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर जयपुर मेट्रो फेज-2 के पहले पैकेज में प्रहलादपुरा से पिंजरापोल गोशाला तक के 12 किलोमीटर के कॉरिडोर के लिए एलिवेटेड वायाडक्ट और 10 एलिवेटेड स्टेशन (प्रहलादपुरा, मानपुरा, बीलवा कलां, बीलवा, गोनेर मोड़, सीतापुरा, जेईसीसी, कुंभा मार्ग, हल्दीघाटी गेट और पिंजरापोल गोशाला) के डिजाइन एवं निर्माण पूर्ण करना होगा। 

वहीं जयपुर मेट्रो फेज-2 के डिपो की ओर जाने वाली स्पर लाइन का निर्माण कार्य पैकेज में शामिल है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा  द्वारा मेट्रो के अधिकारियों को कुल 41 किलोमीटर में से शेष 29 किलोमीटर के लिए भी शीघ्र निविदा आमंत्रित करने के लिए निर्देश दिए हैं। आपको बात दें कि पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में 13,037.66 करोड़ रुपए की इस परियोजना को मंजूरी मिलने के बाद सीएम  भजनलाल शर्मा ने जयपुर मेट्रो रेल परियोजना की एक उच्च स्तरीय बैठक में इसके त्वरित क्रियान्वयन के लिए निर्देश दिये थे।

pc- ptrika