Jammu & Kashmir: कुलगाम में पहलगाम जैसी घटना, धर्म पूछकर आतंकियों ने दो मजूदरों को मारी गोली, दोनों की हुई मौत, छत्तीसगढ़ के बताए जा रहें

इंटरनेट डेस्क। जम्मू कश्मीर में एक बार फिर से पहलगाम जैसी घटना दौहराई गई है। यहां आंतकियों ने धर्म पूछकर मजदूरों को गोली मार दी। जानकारी के अनुसार यह घटना दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार देर शाम ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों के साथ हुई, यहां दोनों का धर्म पूछकर गोली मार दी। हमले में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे मजदूर की इलाज के दौरान जान चली गई।

धर्म पूछकर मारी गोली
अधिकारियों के अनुसार, हमला कुलगाम से करीब 20 किलोमीटर दूर केलाम में हुआ। मारे गए युवक की पहचान 24 साल के दीपक रात्रे और 28 साल के भूपेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, यह हमला पहलगाम की तर्ज पर हुआ है। शुरुआती जांच में सामने आया कि आतंकियों ने पहले प्रवासी मजदूरों के नाम पूछे। फिर दो हिंदुओं को समूह से अलग करके नजदीक से गोली मार दी।

दो मजदूरों की मौत
घटना के समय वहां कई प्रवासी मजदूर मौजूद थे, लेकिन हिंदू सिर्फ यही दोनों थे। आतंकी हमले की खबर के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है। गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। वहीं पुलिस की गाड़ियां आतंकियों की तलाश में जुट गई हैं।

pc- india.com