Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर भोग के लिए मिनटों में घर पर तैयार कर सकते हैं आप भी धनिया पंजीरी

इंटरनेट डेस्क। जन्माष्टमी का पावन पर्व पास में है।  इस दिन भक्तजन व्रत रखते हैं, मंदिरों को सजाते हैं और भगवान कृष्ण को तरह-तरह के पकवान बनाते हैं, जो उन्हें भोग लगाए जाते हैं। वैसे तो, लड्डू गोपाल के लिए तरह-तरह की मिठाइयां बनाई जाती हैं, लेकिन इनमें सबसे खास होती है धनिया पंजीरी का खास महत्व होता है। तो जानते हैं कैसे बनाते है। 

धनिया पंजीरी 
सामग्री
1 कप धनिया के बीज
1/2 कप चीनी या गुड़
2-3 हरी इलायची
1 छोटा चम्मच घी
1/4 कप बादाम और काजू (बारीक कटे हुए)
1 चुटकी केसर

बनाने की विधि
सबसे पहले एक कढ़ाई में धनिया के बीजों को मध्यम आंच पर सूखा भूनें।
इन्हें तब तक भूनना है, जब तक इसकी खुशबू निकलने लगे और ये हल्के सुनहरे न हो जाएं। जब धनिया भुन जाए, तो ठंडा होने के लिए एक प्लेट में निकाल लें।
अब एक मिक्सर जार में ठंडे हुए धनिया के बीज डालें और इसे बारीक पीस लें।
इसके बाद इसमें चीनी और इलायची के दाने डालकर फिर से पीस लें, ताकि एक महीन पाउडर तैयार हो जाए।
अब एक पैन में घी गर्म करें और इसमें बारीक कटे बादाम और काजू को हल्का सुनहरा होने तक भूनें। अब इसमें पिसा हुआ धनिया-चीनी का मिक्सचर डालें और अच्छी तरह मिलाएं। आप चाहें, तो इसमें केसर भी मिला सकते हैं, जिससे स्वाद और सुगंध बढ़ जाएगी। मिक्सचर को 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर भूनें और फिर गैस बंद कर दें। तैयार पंजीरी को ठंडा होने दें और फिर इसे एक सुंदर भोग थाली में सजाकर भगवान कृष्ण को भोग लगाएं।

pc- jagran