Jharkhand: थाने के अंदर महिला के साथ रेप, आधी रात पुलिसकर्मी ने बनाया शिकार, मदद के लिए नहीं आया कोई...15 पुलिसकर्मियों ने....

इंटरनेट डेस्क। झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाना परिसर में एक ऐसी घटना सामने आई हैं जो आपके होश उड़ा देगी। यहा थाना परिसर में ही 20 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने गम्हरिया थाना प्रभारी समेत 15 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है। इस घटना को लेकर अब सियासत भी तेज हो गई है।

क्या हुआ था
बता दें, इस मामले में थाना प्रभारी समेत 15 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। साथ ही, वायरलेस ऑपरेटर सहित तीन आरोपी पुलिसकर्मी गिरफ्तार भी किए गए हैं। यह घटना 29 अक्टूबर की है। शिकायत में, पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गुरुवार शाम को उसका अपने पति से झगड़ा हो गया था, उसे डर था कि पति उसे पीटेगा, इसलिए वह घर से निकल गई, वह एक पड़ोसी के घर गई और मोबाइल फोन से पुलिस को संपर्क किया। पुलिस बयान के मुताबिक, एक पीसीआर वैन वहां पहुंची और उस रात महिला को थाने ले आई। थाने में ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों ने उसे आराम करने के लिए थाने में ही एक कमरा दे दिया। 

पीड़िता ने क्या बताया
खबरों की माने तो पीड़िता के बयान के मुताबिक, जब वह उस कमरे में थी तब थाने में वायरलेस ऑपरेटर उस कमरे में आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान पीड़िता ने मदद की भी गुहार लगाई लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। इस घटना की जांच के लिए, सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने घटना के अगले दिन एक विशेष जांच दल का गठन किया गया था। शनिवार को जाचं दल ने अपनी रिपोर्ट सौंपी और मामले में निलंबित सब-इंस्पेक्टर मनोज साहू और कांस्टेबल संतोष राय को गिरफ्तार किया गया।

pc- BBC