Jio के 200 रुपये से कम के 6 रिचार्ज, 30 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलेंगे कई फायदे

PC: The Indian Express

Jio के पास 200 रुपये से कम कीमत वाले छह सस्ते रिचार्ज प्लान हैं, जिनमें यूजर्स को 30 दिनों की वैलिडिटी, JioHotstar सब्सक्रिप्शन और कई फायदे मिलते हैं। Jio ने इस सस्ते रिचार्ज प्लान को खास तौर पर क्रिकेट डेटा पैक नाम से लॉन्च किया है। Jio Hotstar पर आप अपनी पसंदीदा वेब सीरीज और फिल्मों के साथ-साथ क्रिकेट मैच का भी मजा ले सकते हैं। आइए जानते हैं Jio के इन 6 प्लान के बारे में….

195 रुपये का प्लान
Jio का 195 रुपये का प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें यूजर्स को 90 दिनों का JioHotstar सब्सक्रिप्शन मिलता है। यह एक डेटा ऐड-ऑन प्लान है। जिसमें 15 जीबी हाई-स्पीड डेटा ऑफर किया जाता है। यूजर्स इस प्लान को रेगुलर प्लान के साथ ले सकते हैं। इस प्लान में 6.50 रुपये का बैलेंस दिया जा रहा है।

149 रुपये का प्लान
Jio का 149 रुपये का प्लान भी 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ उपलब्ध है। इन यूजर्स को 90 दिनों के लिए JioHotstar का सब्सक्रिप्शन मिलता है। यह भी एक डेटा ऐड-ऑन प्लान है। जिसमें 10 GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। इस प्लान को रेगुलर प्लान के साथ भी लिया जा सकता है। इस प्लान में 4.97 रुपये का बैलेंस मिलता है।

139 रुपये का प्लान
Jio का यह 139 रुपये का प्लान भी 7 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यह भी एक डेटा ऐड-ऑन प्लान है। इसमें 12 GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। इस प्लान में यूज़र्स इसे रेगुलर प्लान के साथ भी ले सकते हैं। इसके अलावा, 19.86 रुपये का बैलेंस भी मिलता है।

100 रुपये का प्लान
Jio का यह 100 रुपये का प्लान 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यह भी एक डेटा-ऐड-ऑन प्लान है। जिसमें 6 GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। इसके अलावा, JioHotstar का 30 दिन का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान में यूज़र्स इसे रेगुलर प्लान के साथ भी ले सकते हैं। इसके अलावा, 3.33 रुपये का बैलेंस भी मिलता है।

79 रुपये का प्लान
जियो का यह प्लान भी 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलता है। यह भी एक डेटा ऐड-ऑन प्लान है। जिसमें 3 GB हाई स्पीड डेटा दिया जाता है। इसके साथ ही JioHotstar का 30 दिन का सब्सक्रिप्शन मिलता है। यह प्लान भी यूज़र के रेगुलर प्लान के साथ आता है। इसके अलावा 2.63 रुपये का बैलेंस भी मिलता है।

49 रुपये का प्लान
रिलायंस जियो का यह प्लान 1 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। यह भी एक डेटा ऐड-ऑन प्लान है। जिसमें 25 GB हाई स्पीड डेटा दिया जा रहा है। यूज़र इस प्लान को रेगुलर प्लान के साथ भी ले सकते हैं।