Job: बेरोजगारों के लिए बड़ी खुशखबरी! जालंधर नगर निगम में निकली 1196 नौकरियां, इस तरह करें अप्लाई
- byvarsha
- 31 Dec, 2025
PC: abplive
पंजाब के जालंधर में बेरोज़गार युवाओं के लिए बहुत अच्छी खबर है। जालंधर नगर निगम ने कुल 1,196 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। नगर आयुक्त संदीप ऋषि (IAS) ने बताया कि कई कैटेगरी के पदों के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं।
यह भर्ती गार्डन बेलदार, सैनिटेशन वर्कर, सीवर मैन, रोड बेलदार और फिटर कुली के पदों के लिए होगी। इन सभी पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी 2026 से शुरू होगी। चुने गए उम्मीदवारों को ₹18,000 प्रति माह सैलरी मिलेगी।
पदों का विवरण
नगर निगम द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, पद-वार वितरण इस प्रकार है:
गार्डन बेलदार: 406 पद
सैनिटेशन वर्कर: 440 पद
सीवर मैन: 165 पद
रोड बेलदार: 160 पद
फिटर कुली: 25 पद
आवेदन प्रक्रिया
भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म 10 जनवरी 2026 से जालंधर नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे। भरे हुए आवेदन फॉर्म 15 जनवरी 2026 से तय केंद्रों पर जमा किए जा सकते हैं। जमा करने की आखिरी तारीख 27 फरवरी 2026, शाम 5:00 बजे तक है।
आरक्षण और चयन प्रक्रिया
भर्ती पंजाब सरकार के आरक्षण नियमों (रोस्टर सिस्टम) के अनुसार की जाएगी। चयन समिति का फैसला अंतिम होगा। भर्ती से संबंधित कोई भी सुधार या अपडेट केवल जालंधर नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा।
पारदर्शी भर्ती का दावा
मेयर वनीत धीर ने कहा कि पंजाब सरकार ने भर्ती प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित की है। इन पदों को भरने का फैसला लगभग एक महीने पहले लिया गया था, और अब यह प्रक्रिया शुरू की गई है ताकि योग्य उम्मीदवारों को बिना किसी भेदभाव के रोज़गार मिल सके।





