job news 2026: ग्रुप सी के पदों पर निकली हैं भर्ती, कर सकते हैं आप भी आवेदन
- byShiv
- 09 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल एग्जामिनेशन, यानी एसएससी सीएचएसएल 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग ने लगभग 2536 संभावित रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2026 है।
पदों का नाम- ग्रुप सी
इस भर्ती अभियान के माध्यम से भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में ग्रुप सी के पदों को भरा जाएगा. जिनमें लोअर डिवीजन क्लर्क, जूनियर सचिवालय सहायक, डेटा एंट्री ऑपरेटर शामिल हैं
शैक्षणिक योग्यता- पदों के अनुसार होगी
उम्र सीमा- 1 अगस्त 2026 को आयु सीमा 18 से 27 वर्ष है. उम्मीदवारों का जन्म 2 अगस्त 1999 और 1 अगस्त 2008 के बीच हुआ होना चाहिए
आवेदन की अंतिम तिथि- 7 अक्टूबर 2026
ज्यादा जानकारी के लिए आप वेबसाइट ssc.gov.inदेख सकते हैं
pc- economictimes.indiatimes.com





