Job and Education
job news 2026: कंप्यूटर ऑपरेटर सहित कई पदों पर निकली हैं भर्ती, कर सकते हैं आवेदन
- byShiv
- 17 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपको भी नौकरी करनी हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां पटना हाई कोर्ट में कंप्यूटर ऑपरेटर-कम टाइपिस्ट भर्ती निकली है। आप आज से इस पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं। पटना हाई कोर्ट ने एक अधिकारिक अधिसूचना जारी की है, जिसके तहत कंप्यूटर ऑपरेटर-कम टाइपिस्ट के पदों पर भर्ती की जा रही है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 16 मई तक इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पदों का नाम- कंप्यूटर ऑपरेटर-कम टाइपिस्ट
कुल पद- 48
आयु-सीमा- उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है।
पात्रता मानदंड- मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री
सेैलेरी- पदों के अनुसार
आवेदन- ऑनलाइन
ज्यादा जानकारी के लिए आप वेबसाइट patnahighcourt.gov.in देख सकते हैं
pc-founditgulf.com






