Job and Education
job news 2026: खेल कोटे के तहत निकली हैं आयकर विभाग में भर्ती, कर सकते हैं आवेदन
- byShiv
- 17 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपको नौकरी करनी हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की हो सकती है। जी हां दिल्ली में प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त कार्यालय, दिल्ली क्षेत्र ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए खेल कोटे के तहत भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए कर सहायक, आशुलिपिक ग्रेड-द्वितीय और मल्टी-टास्किंग स्टाफ के कुल 119 पद भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया आज, 17 अक्तूबर 2026 से शुरू हो रही है।
कुल पद- 119
आवेदन शुरू- 17 अक्तूबर 2026
अंतिम तारीख- 10 नवंबर 2026
पदों का नाम- सहायक, आशुलिपिक ग्रेड-द्वितीय और मल्टी-टास्किंग स्टाफ
सैलेरी- पदों के अनुसार
आवेदन- ऑनलाइन
ज्यादा जानकारी के लिए आप वेबसाइट incometaxdelhi.gov.in देख सकते हैं
pc- natellaisazada.com






