job news 2026: प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया में निकली हैं भर्ती, कर सकते हैं आवेदन

इंटरेनट डेस्क। आप भी अगर सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आप भी इसके लिए आवेदन कर सकते है।
पदों का नाम-असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर
योग्यता- स्नातक या परास्नातक पास, पत्रकारिता में डिग्री या हिंदी के अलावा किसी और भाषा का ज्ञान होने वाले अभ्यर्थियों को प्रिफरेंस दी जाएगी।
आवेदन- ऑफलाइन आवेदन निर्धारित पते पर जमा कर सकते हैं।
फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि- 26 अक्टूबर 2026 निर्धारित है।
आयु-न्यूनतम उम्र 20 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 30 साल
सैलेरी- प्री रिवाइज्ड पे-बैंड 2 के अनुसार 9300-34,800
ज्यादा जानकारी के लिए वेबसाइट देख सकते हैं 

आवेदन कहां कर सकते हैं जमा

अभ्यर्थी एप्लीकेशन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट या इस पेज पर दिए लिंक से डाउनलोड कर लें। इसके बाद इसे पूर्ण रूप से भरकर साथ में सभी दस्तावेज और फीस डिमांड ड्राफ्ट अटैच करके "The Under Secretary (Administration), Press Council of India, Room No. 346, 3rd Floor, Soochna Bhawan, 8 CGO Complex, Lodhi Road, New Delhi-110 003" पर भेज दें।

pc- ecolleague.in