Jokes: एक गंजा आदमी बस से उतर रहा था उसे पीछे से किसी ने धक्का दिया, गंजा आदमी : अरे भाई सिर पर चढ़े जा रहे हो? पढ़ें आगे

Joke 1:

ट्रेन में यात्री ने पूछा - ये ट्रेन धीरे क्यों चल रही है...?
.
टीटी - भारी वर्षा के कारण...!
.
यात्री - तो फिर वर्षा को ट्रेन से उतार दो ना...!


Joke 2:

एक गंजा आदमी बस से उतर रहा था 
उसे पीछे से किसी ने धक्का दिया 
गंजा आदमी : अरे भाई सिर पर चढ़े जा रहे हो?
दूसरा आदमी : नहीं भाई, आपके सिर पर 
चढ़कर फिसलना नहीं है !!


Joke 3:

पप्पू - शादीशुदा मर्द राशिफल नहीं पढ़ते...!

.
गप्पू - अच्छा... 
.
पप्पू - हां
.
गप्पू - तो फिर क्या पढ़ते हैं...?
.
पप्पू - वो तो... चाय के लिए अदरक कूटने की आवाज
से ही अंदाजा लगा लेते हैं कि आज उनका दिन कैसा रहेगा...?

Joke 4:

लड़की आधी रात को - गुड नाइट मम्मी...!
.
मम्मी - गुड नाइट...!
.
लड़की (गुस्से में) - गुड नाइट पापा...!
.
पाप - गुड नाइट बेटा...!
.
लड़की परेशान होकर बोली -
अरे गुड नाइट कहां है...?
.
मच्छर काट रहे हैं...!


Joke 5:

पति पौधों को पानी दे रहा था तभी उसकी पत्नी आई।

.
पत्नी - मैंने तुम्हारे मोबाइल में कुछ देखा है...
पौधों को पानी देने के बाद अंदर आओ कुछ
बात करनी है।
.
आज पूरे दो दिन हो गए हैं, पति पानी का पाइप
छोड़ ही नहीं रहा है।