Jokes: एक राजा ने अपने कर्मचारी को एक मरियल-सा घोडा इनाम में दिया, कर्मचारी खुशी-खुशी वो घोडा अपने घर ले गया.. पढ़ें आगे

Joke 1:

संता को एक लावारिस बन्दर मिला तो वह उसे पुलिस स्टेशन लेकर गया!
.
इंस्पेक्टर ने कहा इसको “चिड़िया घर” ले जाओ!
.
संता दूसरे दिन बन्दर के साथ बस स्टाप पर खड़ा था!
.
इंस्पेक्टर ने देखा तो पूछा, “इसे चिड़िया घर लेकर नहीं गए?
.
“संता: कल गया था, खूब घूमे और बड़ा मजा आया!
आज”कुतुब मीनार” जा रहे हैं!

Joke 2:

एक बार एक आतंकवादी ने बूढ़ी औरत के घर में बम रख दिया।
आसपास के लोगों ने देखा तो वो जोर-जोर से चिल्लाने लगे:
बुढ़िया बम है, बु‍ढ़िया बम है…..!
. . . . . .
बुढ़िया (शर्माते हुए बोली): धत। वो तो मैं जवानी में थी….! अब नहीं रही।

Joke 3:

एक राजा ने अपने कर्मचारी को एक मरियल-सा घोडा इनाम में दिया।
कर्मचारी खुशी-खुशी वो घोडा अपने घर ले गया।
लेकिन उसी रात वह घोडा मर गया।
अगले दिन राजा ने जब घोडे के बारे में पूछा तो कर्मचारी ने बताया –
मेरे आका, ऐसा तेज रफ्तार घोडा मैंने कोई दूसरा अपने जीवन में नहीं देखा,
वो एक ही रात में इस दुनिया से उस दुनिया में पहुंच गया

Joke 4:

जेलर (कैदी से)- क्या बात है, सुखीराम तुम्हे कभी कोई भी जेल में मिलने नही आता है?
कैदी – क्या करूं साहब वो सभी………….
जेलर – सुखीराम तुम्हारा कोई सगा-संबंधी नहीं है इस दुनिया में?
कैदी – सब है, भाई-बाप, और यार-दोस्त।
जेलर – पर तुमसे मिलने क्यों नहीं आते?
कैदी – साहब वो सब भी इसी जेल में सजा काट रहे हैं।

Joke 5:

हॉस्पिटल में एक नर्स बाहर आई और बोली
माँ और बच्चा दोनों ठीक है,
और नर्स ने बच्चा बच्चे के पिता को दिया।
बच्चे के बाप ने अपनी बहन को दिया।
बहन ने अपने पति को दिया।
उसने नानी को दिया। नानी ने नाना को दिया।
नाना ने बच्चे के चाचा को दिया। चाचा ने चाची को दिया।
चाची ने बच्चे के दादी को दिया और दादी ने दादा को दिया।
बच्चे ने घबराकर पूछा कि दादाजी….
ये आप लोग क्या कर रहे हो..?
दादाजी बोले:- बेटा ये सब WHATSAPP रोग से ग्रसित है,
तू MARKET में नया है ना इसलिये तुझे FORWARD कर रहे हैं!