Jokes: एक आदमी को सर्दी जुकाम ने बुरी तरह जकड़ लिया, उसके डॉक्टर ने उसे कुछ गोलियां दीं पर आराम नहीं मिला... पढ़ें आगे
- byvarsha
- 06 Feb, 2026
Joke 1:
एक आदमी को सर्दी जुकाम ने बुरी तरह जकड़ लिया।
उसके डॉक्टर ने उसे कुछ गोलियां दीं पर आराम नहीं मिला।
दूसरी बार डॉक्टर ने उसे कुछ इंजेक्शन दिये पर उनसे भी कोई फायदा नहीं हुआ।
तीसरी बार जब वह डॉक्टर के पास पहुंचा तो डॉक्टर ने उससे कहा –
”घर जाओ और गरम पानी से अच्छी तरह नहाओ।
जैसे ही नहाना खत्म हो तुरंत कूलर चला कर उसके सामने खड़े हो जाना।”
”लेकिन डॉक्टर, इससे तो मुझे निमोनिया हो जायेगा।” – मरीज ने प्रतिवाद किया।”
मुझे पता है, ” डॉक्टर ने कहा, ”निमोनिया का इलाज मैं कर सकता हूं।”
Joke 2:
पियक्कडपन के लिए बदनाम एक बडे अमरीकी वकील को लडखडाते हुए लौटते देख उनकी पडोसन उनसे बोली पडोसन – अगर मैं आपकी पत्नी होती तो आपको जहर पिला देती।
अमरीकी वकील- देवी जी, अगर आप मेरी पत्नी होतीं, तो मैं जहर पी लेता।

Joke 3:
कक्षा 10 : डॉक्टर बनूंगा !
कक्षा 12 : इंजीनियर बनूँगा !
ग्रेजुएशन : बस कोई सरकारी नौकरी मिल जाए !
: ग्रेजुशन के बाद :
“भाई मैने तुझे एक लिंक भेजा है
उसे डाउनलोड कर ले
20Rs तुझे मिल जायेंगे और 30rs मुझे।”
Joke 4:
मालकिन को उदास देखकर नौकरानी ने कारण पूछा तो मालकिन ने बताया –
मेरे पति ऑफिस की सुंदर लड़की से प्यार करने लगे हैं।
नौकरानी ने कहा – नहीं ऐसा कभी नहीं हो सकता।
यह सब आप मुझे जलाने के लिए कह रही हैं।

Joke 5:
एक कंपनी का बॉस नई BMW कार खरीद कर लाया.
उसके जूनियर कर्मचारियों ने जब उसे बधाई दी तो उसने कहा –
“अगर तुम लोग कड़ी मेहनत करोगे, पंक्चुअल रहोगे,
ओवर टाइम करोगे और यहाँ तक कि छुट्टी के दिन भी काम करोगे तो यकीन मानो…….
अगले साल मैं इससे भी बड़ी और बेहतर कार खरीद लूँगा…!!!”






