Jokes: एक दस साल का बच्चा बहुत ध्यान से एक किताब पढ़ रहा था, जिसका टाइटल था, ‘बच्चों का पालन-पोषण कैसे करें? पढ़ें आगे

Joke 1:

संजना तीसरी बार ड्राइविंग लाइसेंस का इंटरव्यू देने पहुंची
officer – अगर एक तरफ आपके पति हो और दूसरी तरफ
आपका भाई हो तो आप क्या मारोगी ?
संजना – पति
officer – अरे मैडम आपको तीसरी बार बता रहा हूँ की
आप ब्रेक मारोगी

Joke 2:

पिता- अगर तू फिर परीक्षा में फेल हुआ तो मुझे पापा मत बोलना
रिजल्ट के बाद ..
पिता- तुम्हारा रिजल्ट कैसा रहा?
पुत्र- दिमाग खराब मत कर मदनलाल,
तूने बाप होने का हक खो दिया है..

Joke 3:

एक दस साल का बच्चा बहुत ध्यान से
एक किताब पढ़ रहा था
जिसका टाइटल था, ‘बच्चों का पालन-पोषण कैसे करें?
मां – तुम इस किताब को क्यों पढ़ रहे हो?
बच्चा – मैं ये देखना चाहता हूं कि
मेरा पालन-पोषण ठीक से हो रहा है या नहीं…

Joke 4:

एक गांव में किसी बुजुर्ग के मर जाने से
स्कूल में छुट्टी हो गयी
स्कूल से आते वक्त बच्चों ने
2 बुजुर्गो को देखा तो एक बोला
देखो, दो छुट्टी आ रही है…

Joke 5:

पिता बेटे पर गुस्सा करते हुए – एक काम
ढंग से नहीं होता तुझसे, तुम्हें पुदीना लाने
के लिए कहा था और तुम ये धनिया ले आए,
तुझ जैसे बेवकूफ को तो घर से निकाल देना
चाहिए
बेटा: पापा चलो इकठे ही चलते है।
पिता : क्यों?
बेटा: मम्मी कह रही थी कि ये मेथी है