Jokes: पप्पू ने गली के कोने में कचरा फेक दिया ! थोड़ी देर बाद वो घूम फिर कर गली में आया, पढ़ें आगे..
- byvarsha
- 21 Feb, 2026
Joke 1:
एक युवक एक पुलिसवाले के साथ मारपीट, हाथापाई करने के जुर्म में अदालत में पेश किया गया।
जज – क्या हुआ था ?
युवक – जनाब, मैं टेलीफोन बूथ में था और एकदम शान्तिपूर्ण ढंग से अपनी गर्लफ्रेंड रीना से बातें कर रहा था। तभी ये सांड जैसा पुलिसिया वहां पहुंच गया और न जाने इसे फोन करने की ऐसी क्या जल्दी थी कि इसने मेरी बांह पकड़कर मुझे बाहर खींचा और सड़क पर धक्का दे दिया।
जज – तो इसलिए तुम आपे से बाहर हो गए और तुमने इसके साथ हाथापाई की।
युवक – जी जनाब।
जज – ये तो सचमुच इस पुलिसवाले की बहुत ज्यादती है। जब तुम पहले से बूथ में मौजूद थे तो ……
युवक – इसने और भी ज्यादती की जनाब।
जज – अच्छा ? और भी ज्यादती की ?
युवक – जी, फिर इसने रीना की भी बांह पकड़कर उसे बाहर खींचा और उसे भी सड़क पर धक्का दे दिया…….
Joke 2:
दो पुराने दोस्त बड़े लंबे अरसे के बाद मिले.
एक दूसरे का हालचाल पूछने पर मालूम हुआ कि दोनों शादी कर चुके थे.
“कैसी है तुम्हारी बीबी ?” – एक ने उत्सुकतावश पूछा..
“मेरी बीबी का क्या कहना यार !” – दूसरे ने चहककर बताया –
“वो तो स्वर्ग की अप्सरा है.”
.
“खुशकिस्मत हो भाई” – पहला उदास स्वर में बोला –
“मेरी तो अभी जिंदा है …”

Joke 3:
पप्पू ने गली के कोने में कचरा फेक दिया !
थोड़ी देर बाद वो घूम फिर कर गली में आया,
तो मोहल्ले वाले आपस में लड़ रहे थे के कचरा किसने फेका ..??
.
एक आदमी ने गुस्से से कहा : “फेका होगा किसी कुत्ते के बच्चे ने !”
पप्पू साइड में जा कर बहुत हंसा और बोला :
“कचरा मैंने फेका और नाम कुत्ते के बच्चे का लग गया !”
Joke 4:
मालकिन को उदास देखकर नौकरानी ने कारण पूछा तो मालकिन ने बताया –
मेरे पति ऑफिस की सुंदर लड़की से प्यार करने लगे हैं।
नौकरानी ने कहा – नहीं ऐसा कभी नहीं हो सकता।
यह सब आप मुझे जलाने के लिए कह रही हैं।

Joke 5:
पड़ोसी महिला – आपका लड़का मेरी नकल उतारता हैं, आप उसे रोकती नहीं?
.
लड़के की मां – बहन ! कई बार उसे समझा चुकी हूं की मूर्खों की नकल मत किया करो पर वह मानता ही नहीं।






