Jokes: बंता- तुम खाली पेट होने पर कितने केले खा सकते हो? संता (कुछ पल सोचकर कहा)- मैं 6 केले खा सकता हूँ.. पढ़ें आगे
- byvarsha
- 09 Feb, 2026
Joke 1:
एक रात एक चोर एक आदमी के घर घुस गया
और पिस्तौल दिखाकर बोला, :बता सोना कहाँ है "
आदमी : अबे, उल्लू के पट्ठे... इतनी सी बात के लिए
पिस्तौल दिखाने की क्या जरूरत थी ?
पूरा घर खाली पड़ा है, जहां मर्जी सो जा !!
Joke 2:
तिजोरी पर लिखा था
तोड़ने की जरूरत नहीं, बटन दबाओ खुल जाएगी
बटन दबाते ही पुलिस आ गयी...
पुलिस : तुम्हे अपनी सफाई में कुछ कहना है ?
चोर : माँ कसम, आज इंसानियत पर से विश्वास उठ गया !!

Joke 3:
एक लड़का एक सुन्दर लडकी
को बड़ी देर से घूर रहा था...
लड़की (गुस्से में) : क्या देख रहे हो?
लड़का (हड़बड़ी में) : देख रहा हूँ
की अगर तुम मेरी अम्मा होती
तो मैं भी सुन्दर होता !!
Joke 4:
पत्नी : आपको मेरी सुन्दरता ज्यादा अच्छी लगती है
या फिर मेरे संस्कार ?
पति : मुझे तो तुम्हारी ये मजाक करने की
आदत बहुत अच्छी लगती है !!

Joke 5:
बंता- तुम खाली पेट होने पर कितने केले खा सकते हो?
संता (कुछ पल सोचकर कहा)- मैं 6 केले खा सकता हूँ।
बंता ने हँसते हुए जवाब दिया- गलत जवाब दोस्त,
पहला केला खा लेने के बाद तुम्हारा पेट खाली कहां रहेगा !?
इसलिए खाली पेट होने पर तुम केवल
एक ही केला खा सकते हो।
संता घर पहुंचा और जाते ही बीवी से सवाल किया
तुम खाली पेट होने पर कितने केले खा सकती हो?
बीवी- मैं 4 केले खा सकती हूँ।
संता (निराश स्वर में बोला)- अगर 6 कहती तो
एक मस्त का Jokes सुनाता तुझे




