Jokes; लड़का -: मम्मी ‘लव मैरिज’ करने से घरवाले नाराज होते हैं क्या..? मम्मी -: तू जरूर किसी चुड़ैल के चक्कर में होगा … पढ़ें आगे
- byvarsha
- 19 Feb, 2026
Joke 1:
लड़का -: मम्मी ‘लव मैरिज’ करने से घरवाले नाराज होते हैं क्या..?
मम्मी -: तू जरूर किसी चुड़ैल के चक्कर में होगा …
और यह सब तुझे उसी डायन ने कहा होगा
लड़कियां तो बस लड़कों को फंसाने में ही लगी रहती हैं।
जहां अच्छा लड़का देखा शुरू हो गईं…बेटा तू इनसे बच के रहना।
ये बहुत मक्कार और कमीनी होती हैं।और इनका तो खानदान भी……….
लड़का -: बस मम्मी … ऐसा कुछ नहीं है..।
वो तो डैडी बता रहे थे कि आप दोनों की लव मैरिज हुई थी !
Joke 2:
पप्पू की नौकरी चली गई…
पप्पू रोज बॉस के घर के बाहर potti कर आता…
बॉस:- ये क्या हरकत है..??
पप्पू:-
ये बताना चाहता हूं कि..
भूखा नहीं मर रहा हूं…!!

Joke 3:
संता ने अपने बॉस से उनकी बेटी का हाथ मांगा।
बॉस: अपनी औकात देख, तेरी सैलरी में तो मेरी बेटी के लिए टॉयलेट पेपर भी नहीं आएगा।
संता: अगर इतनी पॉटी करती है तो फिर रहने दो!
Joke 4:
हाइट ऑफ पाजिटिव ऐट्टियूड
लड़का- आई लव यू…
लड़की- हा हा हा हा
लड़का (अपने दोस्त से)- भाई 4 बार ‘हां’ बोली…!

Joke 5:
चम्पू अपने होस्टल में बैठा रो रहा था।
उसके दोस्त गम्पू ने पूछा- क्या हुआ??
चम्पू ने कहा- दोस्त, मेरे साथ धोखा हो गया।
मैंने पापा से किताबों के लिए पैसे मंगाए थे, लेकिन उन्होंने किताबें ही खरीदकर भेज दीं।






