Jokes: पति दूध पीकर पत्नी से - छी, ये कैसा दूध है ? पत्नी - क्यों क्या हुआ जी ? पढ़ें आगे..
- byvarsha
- 03 Feb, 2026
Joke 1:
आज मैंने अपने दोस्त से
पेट कम करने का उपाय पूछा…
तो वो बोला- “फोटो ‘छाती’ तक ही खिंचाया कर!”
सच में जिंदगी में ऐसे दोस्त
जिनके पास नहीं हैं, उनका जीवन व्यर्थ है!
Joke 2:
पिता (बेटे पर गुस्सा करते हुए) - एक काम ढंग से नहीं होता तुझसे।
तुम्हें पुदीना लाने के लिए कहा था और तुम धनिया ले आए...
तुझ जैसे बेवकूफ को तो घर से निकाल देना चाहिए...!
.
बेटा - पापा चलो इकट्ठे ही चलते हैं...
.
पिता - क्यों...?
.
बेटा - क्योंकि मम्मी कह रही थी कि ये मेथी है...!!!

Joke 3:
एक बार एक आदमी जंगल से जा रहा था,
अचानक उसने शेर देखा फिर सांस रोककर जमीन पर लेट गया
ये देख कर शेर उसके पास आया और उसके कान में बोला
व्रत है बेटा , वरना सारी होशियारी निकाल देता !!
Joke 4:
आज सुबह जब हिचकी आयी तो
बालकनी से पड़ोसन बोली
मैं तो यही हूँ
फिर यह कौन मरी जा रही है तुम्हारी याद में.

Joke 5:
पति दूध पीकर पत्नी से - छी .. ये कैसा दूध है ?
पत्नी - क्यों क्या हुआ जी ?
--
पति - इसका स्वाद इतना अजीब क्यों है ?
--
पत्नी - जी वो केसर ख़त्म हो गया तो,
मैंने आपकी जेब से विमल पान मसाला निकलकर डाल दिया..
क्योंकि इसके दाने दाने में है केसर का दम ... !!






